पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोण्डा) गोण्डा जनपद के नवाबगंज थाने पर शनिवार का समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष अभय सिंह और तहसीलदार संतोष यादव ने फरियादियों की फरियाद सुनी। कार्यक्रम में भीषण गर्मी और धूप से फरियादियों को राहत देने के लिए पंडाल और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में 29 मामले राजस्व संबधी और पुलिस से संबंधित 06 मामलों सहित कुल 35 मामलों की सुनवाई की गई। जिनमें से 02 मामलों का निस्तारण मौके पर हो गया है। इस दौरान उपनिरीक्षक दूधनाथ चतुर्वेदी, विभव सिंह, शिव कुमार यादव, उत्कर्ष पांडे, महिला उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह, महिला आरक्षी सविता सिंह, राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्रा, लेखपाल हीरामणी मिश्रा, राहुल अग्रहरी, दीपक कुमार, संदीप यादव, दिनेश यादव, गौरव गांधी, संध्या शुक्ला, कृष्णा कुमारी, बृज किशोर सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।