पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोण्डा) क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार निषाद कि पत्नी किरन का बीते गुरूवार को आकस्मिक निधन हो गया था। सूचना मिलने पर शुक्रवार को मनकापुर भाजपा विधायक रमापति शास्त्री, विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों ने पंहुचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया था। शनिवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जिलाध्यक्ष के आवास पर पंहुचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की ।इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष की पत्नी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। कबीना मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। जिलाध्यक्ष के पैतृक आवास पर उन्होंने करीब एक घंटे बिताये। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। मनकापुर गांव की समुन्दरा देवी के जमीनी विवाद को लेकर उन्होने तहसीलदार से बात की तो दूसरी तरफ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनका सुख-दुख भी साझा किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस मुस्तैद नजर आई है। कैबिनेट मंत्री के साथ निषाद पार्टी के पदाधिकारियों में शिव बक्स निषाद, राजा बाबू निषाद, जसवंत निषाद, शिवकुमार निषाद, अरुण निषाद, मनीष निषाद, हरिराम निषाद, रामानंद निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।