वासुदेव यादव
अयोध्या। जिला चिकित्सालय अयोध्या में बुधवार को चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी व पंडित राजेंद्र पांडेय एवं पंडित वीरेंद्र प्रसाद पाठक समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मरीजों के बीच जाकर फल व बिस्किट वितरित किए और उन्हें मानसिक रूप से प्रोत्साहित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों को मानसिक व भावनात्मक समर्थन देना और उन्हें यह महसूस कराना था कि समाज उनके साथ खड़ा है। गर्मजोशी से भरे इस कार्यक्रम में न केवल मरीजों ने बल्कि उनके परिजनों ने भी संतोष और खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की प्रदेश अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम अस्पताल के वातावरण को सकारात्मक बनाते हैं। मरीजों का मनोबल बढ़ाने में समाज की भूमिका बेहद अहम होती है। यह कार्यक्रम मानवीय मूल्यों एवं सेवा भावना को समर्पित रहा, जिसमें अस्पताल के कर्मचारियों एवं स्थानीय समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।