नवाबगंज गोंडा ।टिकरी रेंज के महेशपुर गांव जंगली जानवर के हमले से दस वर्षीय किशोरी घायल। परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। तेंदुए की सूचना मिलते ही आस पास के क्षेत्रों में मचा हड़कंप।लोग दहशत में।इस घटना के बाबत टिकरी रेंज अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि जंगली जानवर हो सकता है पर तेंदुआ नही है घटना की जांच कर ही कुछ कहा जा सकता है वनविभाग के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है
मिली जानकारी अनुसार टिकरी रेंज क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी जयप्रकाश की दस वर्षीय नाबालिक बेटी जया मंगलवार की सुबह करीब छः बजे गांव के बाहर शौंच के लिए गई थी।इसी दौरान जंगली जानवर ने दीवार को फांद कर उसके ऊपर हमला कर दिया।इस जानवर के बाबत नाबालिक ने बताया कि तेंदुआ था जो हमे खींच कर खन्ने के खेत की तरफ ले जाने लगा लेकिन खेत में कंटीला तार लगा होने से उसे खेत में नहीं ले जा सका।इसी दौरान उसके शोर मचाने पर गांव वाले दौड़े तब तेंदुआ उसे छोड़कर भागा तब उसकी जान बची। लेकिन तेंदुए के हमले से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के बाबत लड़की के पिता जयप्रकाश ने बताया कि उसके लड़की को इलाज के दौरान 20 से अधिक टांका लगाया गया है। गांव में तेंदुआ आने की खबर आग की तरह फैल गई।और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर सरयू घाट पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की तथा वन विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद वन विभाग के टिकरी रेंज अधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने टीम के साथ आये पर उन्हे देर मे आने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। गांव के विनय मांझी ने बताया कि हमारे घर के हमारे घर की दीवार फांद कर तेंदुए ने जया बिटिया पर हमला किया था।जिसे उन्होंने देखा है। गांव के मनोज यादव, मुकेश, सुभाष यादव ने वन विभाग से तुरंत तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
सूचना पर टिकरी वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किशोरी पर हमला करने वाला जानवर तेंदुआ था और कोई जानवर जानवर था। उन्होंने गांव की सुरक्षा को लेकर दो गार्ड की तैनाती की है।उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्य से यह निशान कुत्ता सियार या भेडिया का है फिलहाल पंजे के निशान की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन सा जंगली जानवर है।मौके पर सरयूघाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह विपिन सिंह देशदीप गिरी विजय कुमार वनदरोगा अरुण कुमार तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
बनारसी मौर्या, राकेश सागर पप्पू की रिपोर्ट