पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। पुलिस ने अपहृत नाबालिग किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।थानाध्यक्ष अभय सिह ने प्रेसनोट कर जानकारी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अभय सिंह ने प्रेसनोट देकर बताया कि क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी बीते 13 जून को घर से गायब हो गई थी।पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह नंदिनी नगर महाविद्यालय के पास से किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूंछ तांछ में उसने अपना नाम राजा सिंह निवासी तुलसी उद्यान के पीछे जिला अयोध्या बताया। किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है तथा आरोप लगाया जेल भेजा गया है।गिरफ्तारकर्ता टीम मे उपनिरीक्षक अमर पटेल कांस्टेबल विनय राय रामवीर यादव अभिषेक यादव महिला कांस्टेबल सरिता रही ।