गुरूवार को पलिया पहुंचे मंत्री एवं जिले का प्रभारी नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ की बैठक।
उप चुनाव में प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता को विजयी बनाकर स्व.केबी गुप्ता को श्रद्धांजलि देने की अपील।
पलिया में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को मंत्री नितिन अग्रवाल ने संबोधित।
पलियाकलां-खीरी। समाजवादी पार्टी में गुंडाराज था। अपराधियों को राजनीति में समाजवादी पार्टी ने लाने का कार्य किया। कब्जा, रंगदारी, शराब माफिया इस तरीके के लोगों ने समाजवादी पार्टी ने उठाने का कार्य किया। 2013 में समाजवादी सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगा हुआ था जिससे प्रदेश में दहशत का माहौल था। संभव के दंगे पर भी उन्होंने बोलने हुए कहा कि उस संघर्ष में समाजवादी पार्टी का हाथ था, लेकिन योगी जी ने उन्हें ठीक कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का यह उप चुनाव सभी को मिलकर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता को भारी बहुमत से विजयी बनाना है। उन्होंने कहा है कि वोट बटनें न दें, एक रहें और सेफ रहें।
मंत्री एवं जिला प्रभारी नितिन अग्रवाल ने कहा कि धर्म परिवर्तन औरंगजेब ने कराया था, मुगलों ने कराया था। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम अपनी सात पीढ़ी पीछे देखे तो वह हिन्दू ही निकलेगा। कहा कि बंगालादेश के हिन्दुओं का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि बंटेंगे तो कटेंगे। हमारी सीधी लड़ाई समाजवादी पार्टी से है। एक बात ध्यान रखिएगा आज योगी मोदी की सरकार में महिलाओं से लेकर आमजन सम्मान और निर्भीक होकर रह रहा है। कहा कि ये सीट जीताकर भेजिए पलिया के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। सभी योजनाएं हम और विधायक रोमी साहनी लेकर आएंगे। उन्होंने मौजूद सभी लोगों से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता को जिताकर भेजने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से 370 हटाने की हिम्मत सिर्फ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री में थी। राम मंदिर के निमार्ण की अगर किसी में हिम्मत थी तो वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिम्मत थी। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि सभी सनातनी एक होकर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता को विजयी बनाएं। इस दौरान विधायक रोमी साहनी, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, नगर पालिका पलिया उप चुनाव की भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता, नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, दीपक तलवार, शशिशंकर शुक्ला, गन्ना विकास सहकारी समिति के चेयरमैन अभिषेक अवस्थी, भाजपा नेता विकास गुप्ता, विनोद लोधी, रवि गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता। संचालन एडवोकेट अमित महाजन ने किया।
पलियाकलां से आनंद गुप्ता की रिपोर्ट