प्रतापगढ़। 72 वीं अखिल भारतीय पुलिस एक्वॉटिक्स और क्रॉस कंट्री का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया गया, जहां बेल्हा की बेटी दहिलामऊ निवासी खुशबू गुप्ता जो कि वर्तमान समय में सशस्त्र सीमा बल में तैनात है, ने भी प्रतिभाग किया और महिलाओं की क्रॉस कंट्री के टीम इवेंट की 10 किलोमीटर प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता। खुशबू गुप्ता की इस उपलब्धि पर प्रतापगढ़ खेल जगत के लोगों ने खुशी जताई है। जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज, उप क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, जिला ओलंपिक संघ और एथलेटिक्स संघ के रघुराज बहादुर सिंह और समस्त खेल संघों के सम्मानित सदस्यों के अलावा हॉकी प्रतापगढ़ के सचिव आजम अली, जिला कुश्ती के सचिव जय बहादुर सिंह, वॉलीबॉल सचिव विनोद यादव, जिला क्रिकेट के आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी, अनवर हॉकी सोसायटी के सचिव खुर्शीद खान, प्रशिक्षक जसीम खान, डायमंड ग्रुप के धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू और जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह ने बधाई दी।