पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के महंगूपुर गाँव की हिमानी पाण्डेय का मुख्य सेविका के पद पर चयन हुआ है। उनके इस सफलता पर गाँव सहित क्षेत्रीय लोगों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। महंगूपुर गाँव के संदीप पाण्डेय रिंकू ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भतीजी हिमानी निरंतर प्रयासरत थी। यह सफलता उनके कठिन परिश्रम व मेहनत का फल है। पिता घनश्याम पाण्डेय का देहांत हो चुका है। माँ प्रतिभा पाण्डेय के कुशल निर्देशन में बेटी ने अपना परिश्रम जारी रखा। इस सफलता को लेकर क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री, प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे, निवर्तमान विधायक खब्बू तिवारी, नवाबगंज चेयरमेन डा सत्येंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा मिथलेश पाण्डेय, पूर्व प्रधान नवनीत पाण्डेय, प्राचार्य डा अजय मिश्र, शिक्षक प्रदीप पाण्डेय, आयुष डा शिवांशु मिश्र, डा रमेश पाण्डेय, शक्ति पाण्डेय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।