उपेंद्र मिश्रा
धौरहरा खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील धौरहरा के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर जताया विरोध।
बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील धौरहरा कार्यकारणी के सदस्यों ने कस्बे के रामनवमी मंदिर मे एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में बैठक कर क्रांति चौक पर मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया और सरकार से मंत्री पद से हटाने की मांग की। इस दौरान पूर्व जिला सहसंयोजक प्रभात शुक्ला ,तहसील प्रमुख धनंजय मिश्रा,तहसील सहसंयोजक अभिमन्यु शुक्ला ,नगर उपाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, नगर मंत्री समर्थ श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री ऋतिक निगम ,नगर आंदोलन प्रमुख अर्पित शुक्ला, शांतनु शुक्ला ,कपिल गिरी, ज्ञान जायसवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।