कमलेश जायसवाल
खमरिया-खीरी:ईसानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंदूरा के मजरा खाले पुरवा में बाढ़ से पीड़ित लोगों के बीच में पहुचकर पूर्व भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के पुत्र युवा भाजपा नेता ने बाढ़ से पीड़ितों को लंच पैकेट वितरित कर उनकी हरसंभव मदद का अस्वासन दिया, जिसको लेकर ग्राम वासियों ने उनका आभार व्यक्त किया है।
शुक्रवार को धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के पुत्र युवा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव अवस्थी (लालू भैया) बाढ़ पीड़ित गांव ईसानगर ब्लाक के खाले पुरवा मजरा मंदूरा पहुचे जहां बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के साथ उन्हें लंच पैकेट वितरित करके हर संभव मदद का अस्वासन दिया। यही नही उन्होंने
सभी पीड़ितों की समस्याओं के निवारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों से बात कर त्वरित निवारण के लिए भी कहा। जिसको देख ग्राम वासियों ने युवा भाजपा नेता का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से विनय अवस्थी, खमरिया खुर्द प्रधान राजाराम तिवारी,मंदूरा प्रधान अशोक राजपूत, दिनेश कुमार ,पूर्व प्रधान हरीश मौर्य देवदत्त चौबे,मुकुट बिहारी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।