सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा शादी का वीडियो धूम मचा रहा है। वायरल के मामले में इस वीडियो ने खास जगह बना लिया है, यह वीडियो इसलिए सुर्खियों में बन गया क्योंकि इसमें दुल्हन ने कुछ हटकर करने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयोग बुरी तरह उलटा पड़ गया।
क्या है पूरा मामला?
शादी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने अपनी एंट्री को खास धमाकेदार व यादगार बनाने के लिए एक अनोखा स्टंट करने की योजना बनाई थी। उसने सोचा कि पारंपरिक रीति-रिवाजों को छोड़कर कुछ ऐसा किया जाए, जिससे हर कोई उसे याद रखे। लेकिन यह नया तरीका उसके लिए ही मुसीबत बन गया। जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं 👇
सोशल मीडिया पर शादी में दुल्हन के स्टंट का वीडियो वायरल, बैलून से फिसलकर गिरी दुल्हन pic.twitter.com/Zt1akcZMts
वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन स्टेज पर कुछ अलग हटकर करने के प्रयास में लड़खड़ा गई, इसके साथ ही उसकी शानदार एंट्री मज़ाक में बदल गई। वहां मौजूद मेहमान पहले तो चौंक गए, लेकिन फिर हंसी के ठहाके गूंज उठे। शादी का माहौल अचानक कॉमेडी शो जैसा बन गया, वही दुल्हन के अनोखे करतब का यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया। हालांकि यह नहीं पता चल सका है कि उक्त वीडियो कहां पर किसके शादी से वायरल हुआ है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, वैसे ही यह वायरल होने लगा।इसे अब तक इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर इसे लाखों बार देखा जा चुका है। नेटिज़न्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
एक यूजर ने लिखा, "शादी में स्टंट? भाई, कुछ भी!" वही एक दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि बॉलीवुड फिल्मों का ज्यादा असर हो गया है!" जबकि, कुछ लोगों ने इसे सीख मानते हुए कहा कि शादी जैसे पवित्र अवसर पर इस तरह के जोखिम नहीं लेने चाहिए।
शादी में स्टंट करना कितना सही?
जानकारों का मानना है कि यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि, एक सीख भी देता है कि, शादी जैसे खास मौके पर सावधानी से कदम उठाने चाहिए। कई बार अनावश्यक स्टंट कारण न सिर्फ हम मजाक का कारण बनते हैं, बल्कि शादी की गरिमा को भी प्रभावित कर सकते हैं।
हालांकि, यह वीडियो हंसी-मजाक का जरिया बन गया है, लेकिन यह तो तय है कि इस दुल्हन की शादी की यह क्लिप लोग लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे। तो अगली बार जब आप अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ नया करने की सोचें, तो एक बार यह वीडियो जरूर याद कर लें!