एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव दुबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर सरकार के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि एक भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने पाएगा,आने वाले समय में शीघ्र राजनीतिक रिक्त पदों की भर्ती सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें कार्यकर्ताओं का समायोजन आने वाले समय मे हो सकेगा। जिलाध्यक्ष ने इस सौहार्द पूर्ण मुलाक़ात के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 27 के चुनाव मे हम मिलकर सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहरायगे।