पंश्यामत्रिपाठी / बनारसी मौर्या
गोंडा। जिला कांग्रेस कार्यालय में स्थिति राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरान विचार गोष्ठी आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने जिस दूरदृष्टी के साथ कंप्यूटर, नए पंचायती राज को लागू करना राजीव गांधी जी की देन है।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि चंद अमीर घरानों की तरह ही सबसे पिछड़े और गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए नवोदय विद्यालयों की स्थापना पिछड़े और दलितों के लिए आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा में लाना राजीव जी की देन है।
सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला ने कहा कि 18वर्ष का मताधिकार देकर राजीव जी ने युवाओं को अपनी सरकार चुनने का मौका देकर मुख्य धारा में स्थान दिया।
शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी सभासद ने कहा पेयजल के लिए हर गांव शहर में लगे इंडिया मार्का 2हैंड पंप और हर हाथ का मोबाइल राजीव जी के कामों की गवाही दे रहा है।
पूर्व प्राचार्य बृजेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी शिव कुमार दूबे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, सैयद अब्दुल मुजीब, पूर्व प्रत्याशी रमा कश्यप, केटी तिवारी, अरविंद शुक्ला, राजेश सिंह, सुभाष चंद्र पाण्डेय, जितेंद्र तिवारी, जैनुल आब्दीन खान,वाजिद अली, विकास गांधी, अवधेश दूबे, इरशाद खान,ने विचार गोष्ठी को संबोधित कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के कार्यकाल और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरुण कुमार गौतम चांद खान , सैयद महबूब अहमद एडवोकेट, शहजादे मेवाती, अनिल कन्नौजिया,ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, राजबहादर सिंह, राकेश राणा, राम सिंह , सुरेश गौतम, शकील अहमद, कामेश्वरी प्रसाद मिश्र,विकाश सिंह गांधी, विकाश मनोहर, अजय श्रीवास्तव, सुनील दूबे, राम जनक वर्मा, गुरदास भारती , विकाश पाण्डेय, अब्दुल्ला खान, जर्निल हयात, निर्मला देवी, कुसुम देवी, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।