संभाग निरीक्षक ने बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में दी जानकारी
कमलेश
खमरिया खीरी:खमरिया कस्बे में स्थित श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में बुधवार को विद्या भारती के द्वारा आयोजित संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत प्रधानाचार्य की अगुवाई में संभाग निरीक्षक ने बच्चो को भारतीय संस्कृति से जुड़ाव आदि के बारे में विधिवत जानकारी दी,जिसकी जानकारी पाकर बच्चो ने खुशी व्यक्त की है।
बुधवार को श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज खमरिया में विद्या भारती के द्वारा आयोजित संस्कृति बोध परियोजना का उद्घाटन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य शैलेन्द्र श्रीवास्तव की अगुवाई में जन शिक्षा समिति अवध प्रान्त सीतापुर संभाग के निरीक्षक रणबीर सिंह ने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जुड़ाव आदि के बारे में विधिवत जानकारी दी,इस दौरान कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सोम कार्तिक कटियार ने किया।वही भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी पाकर छात्र छात्राओं ने खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,बीरेंद्र कुमार सहित बडी संख्या में छात्र छात्राएं व कालेज के शिक्षक भी शामिल हुए।