कृष्ण मोहन
गोंडा जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जिले के विभिन्न तहसीलों के प्रशासनिक अधिकारियों के सेवा क्षेत्र में फेरबदल करते हुए नया दायित्व सौंपा है। जिसके क्रम में पांच उप जिलाधिकारियों और दो तहसीलदारों को नई जिम्मेदारी दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने मनकापुर और तरबगंज के तहसील प्रशासन के अधिकारियों का तबादला करते हुए अलग अलग स्थानों पर तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित किया है।
इनका हुआ तबादला: डीएम ने उपजिलाधिकारी सदर गोंडा में तैनात अवनीश त्रिपाठी का ट्रांसफार्मर करते हुए उपजिलाधिकारी मनकापुर तहसील की जिम्मेदारी दी है। वही गोंडा के अपर उपजिलाधिकारी प्रथम राजीव मोहन सक्सेना को उप जिलाधिकारी तरबगंज के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अशोक कुमार गुप्ता द्वितीय अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय गोण्डा उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर को उपजिलाधिकारी सदर गोंडा बनाया गया। उपजिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार को अपर उपजिलाधिकारी (द्वितीय) गोंडा पद के साथ उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर के पद का कार्य भी संपादित करेंगे। उपजिलाधिकारी मनकापुर यशवंत कुमार को अपर उपजिलाधिकारी (प्रथम) गोंडा बनाया गया।
तहसीलदार तबादला: तहसीलदार करनैलगंज मनीष कुमार को तहसीलदार गोंडा के पद के साथ तहसीलदार न्यायिक गोंडा के पद का भी कार्य संपादित करेंगे।
वही अल्पिका वर्मा नवप्रोन्नति तहसीलदार करनैलगंज बनाया गया।