प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वर नाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर पर आयोजित दो दिवसीय सातवां शिवाला महोत्सव के दूसरे दिवस अर्चना परमार्थ मिशन ट्रस्ट के संयोजन में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त कवि सम्मेलन सत्र का उद्घाटन पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक अभियोजन हेमंत मिश्र, पूर्व विधायक/अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, प्रदूषण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र पाल व समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया। तदुपरांत कवि सम्मेलन के उद्घाटन अतिथि पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक अभियोजन हेमन्त मिश्र व प्रदूषण बोर्ड सदस्य राजेंद्र पाल का महोत्सव के संरक्षक अद एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल व आयोजक परमानंद मिश्र, संयोजक शिवेश शुक्ल व कवि सम्मेलन की संयोजिका कवयित्री अर्चना सिंह द्वारा भगवान भोलेनाथ का स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र भेट कर भव्य स्वागत सम्मान किया। इसके उपरांत कवियत्री अर्चना सिंह द्वारा सरस्वती वंदना किया गया। इसी के साथ ही अमेठी से आई कवयित्री डॉ० अर्चना ओजस्वी ने पढ़ा - महोत्सव है शिवाला का, स्वयं शंभू निराला का।एकत्रित हैं यहां हम आज, शिव परिणय मनाने को। तो तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा शिव मंदिर परिसर गूंजमायन हो उठा। इसी कड़ी में इजी.चंद्रकांत त्रिपाठी शाश्वत ने मैं तुम्हे प्रेम का गीत कैसे लिखूं , मेरे हमदम तुम्हे मीत कैसे लिखूं । इश्क़ शह मात का खेल ही जब नहीं, तू बता दे तेरी जीत कैसे लिखूं ।। पढ़कर ऊंचाइयां प्रदान की। रायबरेली से पधारे कवि उत्कर्ष उत्तम ने कुंभ में साध्वी हर्षा का बवाल हो गया,आई आई टी वाले बाबा का कमाल हो गया, देख कर आंखें महाकुम्भ में मोनालिशा की, यार तन मन हमारा भी लाल लाल हो गया, पढ़ कर जमकर तालियां बटोरी। प्रयागराज से पधारे कवि धनञ्जय शाश्वत ने पढ़ा - जिसने विवाह करके बीवी साथ न रक्खी, नारी सम्मान का ओ अब नारा लगा रहे हैं। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रायबरेली से पधारे कवि अभिजीत मिश्र ने - सर चकराई गयो एक रोज़ कान्हा के तो कान्हा के ही साथ में धरा भी डोलने लगी, पग जब इधर के उधर गिरे तो वा पे रानियां भी खिड़की किवाड़ खोलने लगी,पढ़कर वाहवाही बटोरी। कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे कवि अनूप उपाध्याय अनुपम ने - क्या सच है क्या झूठा जीवन किसकी मेहरबानी है। उस बूढ़े बरगद से पूछो जिसकी उम्र पुरानी है।। पढ कर महफ़िल में चार चांद लगाया। संयोजिका कवयित्री अर्चना सिंह ने - कब तक शीश शशि शीतलता देगी और, भरा पाप का घड़ा न कब तक फूटेगा । सालों साल बने भोले शिव बैठे थे,लिए रूद्र हैं रूप ,न पापी छूटेगा। पढ़कर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बनारस से पधारे वारिष्ठ कवि दिनेश सिंह गुक्कज ने हास्य रचना - पत्नी ने पूछा जी, ये विश्वासघात क्या होता है मैंने कहा जो तेरे बाप ने मेरे साथ किया है, बस ऐसा ही होता है। पढ़ा तो उपास्थित जनों ने जमकर ठहाके लगायें।इसी क्रम में गीतकार सुनील प्रभाकर व कहानीकार प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने अपनी रचनाएं पढ़कर कार्यक्रम में समां बांधा। कवि सम्मेलन के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्या ने समीक्षा अधिकारी लल्लन यादव, भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यावाह हेमंत कुमार, विशेष लोक अभियोजक प्रदीप कुमार पांडेय,महेश कुमार गुप्ता, प्रिया त्रिपाठी, डॉ०सुष्मिता मौर्या, एडीजीसी राजस्व सतीश उपाध्याय,वारिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह, कमर्शियल इस्पेक्टर नीरज सोमवंशी, भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक गर्ग, समाजसेवी प्रत्युष पांडेय, पूर्व जिला सूचना अधिकारी आर बी सिंह,अश्वनी सोनी, विजय शुक्ल, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कामिनी श्रीवास्तव, पेशकार मुकेश श्रीवास्तव, विनोद मिश्र एडवोकेट, लिपिक उमेश त्रिपाठी, विनोद शास्त्री,अनुज सिंह, अजीत शर्मा एडवोकेट सहित अन्य विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों का सदर विधायक राजेंद्र कुमार मोर्य व आयोजक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजित महोत्सव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि महोत्सव से कला व संस्कृति का विकास होता है। आज का दिन सनातन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरे ईश्वर नाथ का यह शिवाला महोत्सव आस्था और भक्ति के साथ एकता का संदेश दे रहा है। विगत कई वर्षों से चला आ रहा है यह महोत्सव आने वाले समय में प्रदेश के मानचित्र में अपना स्थान स्थापित करेगा। उन्होंने आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए आयोजक परमानंद मिश्र व संयोजक शिवेश शुक्ल एवं संरक्षक मण्डल को बेहतरीन सफल आयोजन हेतु बधाई दी। इस मौके पर मौके पर महोत्सव के संरक्षक अद एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल व आयोजक मंडल ने विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य को भगवान भोलेनाथ का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन व सम्मान किया। इसके उपरांत महोत्सव के अध्यक्ष पंडित दयाशंकर शुक्ल द्वारा भगवान भोलेनाथ की आरती कराया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। अंत में महोत्सव के संरक्षक राजकुमार पाल ने सभी आगंतुओं,अतिथियों व स्वास्थ्य, कृषि विभाग, व्यवस्थापकों, आयोजक,संयोजक,मीडिया बंधुओ के साथ ही महोत्सव के सहयोगियों एवं नगरवासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सीएम शुक्ला ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक शिवेश शुक्ल ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए महोत्सव को सफल बनाने में जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन, जिला होमगार्ड गार्ड कमांडेंट व स्वास्थ्य,कृषि विभाग द्वारा दिए गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, भाजपा नेता बृजेंद्र पांडेय, भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि केसरवानी, प्रभाशंकर पांडेय, शिक्षक नेता राजेश मिश्र,डीपी सिंह,व्यापारी नेता सरदार कुलदीप सिंह,आदित्य मिश्रा अभिषेक मिश्र,मनोज सिंह, रामकृष्ण मिश्र गुड्डू, मंगल पाल,राजदेव पाल, विजय वर्मा, बृजेंद्र उपाध्याय, दीपू सिंह, गया प्रसाद शुक्ला, संतोष वर्मा, मिथिलेश सिंह,बृजेश पटेल,राम कैलाश गुप्ता,के के यादव, रमाशंकर तिवारी,आशुतोष पांडेय,अच्युता पांडेय, वकार अहमद, दीपक तिवारी,जितेंद्र बर्मा,धीरेंद्र पाल,बेचू जायसवाल,मंगेश वर्मा, दिनेश विश्कर्मा, विनोद मौर्या, विनोद शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ल,इंद्रजीत शुक्ला, विवेक यादव,अमन गुप्ता,संदीप वर्मा, संतोष गुप्ता सहित आदि सहयोगीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।