वासुदेव यादव
अयोध्या। विश्व में रामराज्य की स्थापना का संकल्प लिए चित्रकूट से अयोध्या पहुंचे पंडित अमित सोनू तिवारी उर्फ़ धर्मराज ने कहा कि 30 मार्च से इसका आगाज़ हो जाएगा। धर्मराज पंडित अमित सोनू तिवारी के अनुसार 30 मार्च को अयोध्या से विश्व में रामराज्य की स्थापना की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि 3 वर्ष के बाद ही विश्व भर में रामराज्य के स्थापना की बुनियाद भी दिखने लगेगी। उनका दावा है कि विश्व में जब रामराज्य की स्थापना होगी तो कोई भेद भाव या किसी प्रकार की ऊंच नीच की भावना नहीँ उत्पन्न हो पाएगी। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को अयोध्या में कार्यक्रम होगा इसमें काफी साधु संत भक्त गढ़ शामिल होंगे और सभी के सहयोग से विश्व में रामराज की स्थापना होगी इसके लिए अभी से प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम का मंदिर बन गया है। लाखों लोग अयोध्या में दर्शन कर चुके हैं। रामनवमी में काफी लोग आएंगे। देश-विदेश का हिंदू धार्मिक केंद्र अयोध्या होगा। उन्होंने बताया कि विश्व राम राज का आगाज अयोध्या से होगा। यह हिंदुओं का पवित्र धाम है।
इस कार्यक्रम में काफी लोग अयोध्या में शामिल होंगे।