कृष्ण मोहन
गोंडा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत मनकापुर के चौधरी पैलेश में संपन्न हुई।
संगठन की तहसील इकाई मनकापुर को मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार राकेश दत्त राम पांडेय को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया साथ ही तहसील के कार्यकारणी के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रभारी और वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार पांडेय ने पत्रकारिता के बारे में जानकारी देते हुए इसे एक संवेदनशील और जिम्मेदारी पूर्ण सामाजिक कार्य बताया और पत्रकारों को संगठित होकर एक जुटता से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकार भूपेंद्र मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, खुशबू कन्नौजिया ने भी अपने विचार रखे। वहीं नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष ने अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन पत्रकार केदार नाथ मिश्र ने किया। कार्यक्रम के दौरान तहसील उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा, मंत्री सुनील कुमार त्रिपाठी, सचिव अशोक श्रीवास्तव, दिनेश नारायण त्रिपाठी, कृष्ण कुमार दुबे, अंकित उपाध्याय, ज्ञानेंद्र चौधरी, रामपाल उपाध्याय, खुशबू कनौजिया, ज्योति वर्मा, राकेश सिंह, महबूब अहमद, रेहान रजा, संजय यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।