लखनऊ। अधिवक्ता परिषद अवध के उच्च न्यायालय इकाई एवं जिला ईकाई के द्वारा गुरुवार को विक्रांत खंड गोमती नगर स्थित दयानंद पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर जोन हरि बोरिकर ने उपास्थित अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को मात्र अपने मुकदमों की पैरवी तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि अधिवक्ता समाज और राष्ट्र के विभिन्न अन्य विषयों पर भी जानकारी एकत्रित करें और निस्वार्थ भाव से उन मुद्दों को न्यायलय के समक्ष पैरवी करे, जिससे राष्ट्र हित के विषयों का उचित समाधान हो सके। कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी परिहार सिंह, अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी, मुख्य स्थाई अधिवक्ता अजय कुमार पाण्डेय, प्रशांत सिंह अटल, अवध प्रांत के कोषाध्यक्ष प्रेम चंद्र राय, उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, रंजीता वाल्मीकि,आशुतोष शाही, अजय कुमार त्रिपाठी, पूजा सिंह, अजय त्रिपाठी, अमित राय, उच्च न्यायालय इकाई के अध्यक्ष दिवाकर सिंह कौशिक, महामंत्री अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अमर नाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष आलोक सरन, राम आसरे वर्मा,प्रीति कश्यप, रुचि गुप्ता, आकांशा शाह, प्रमिला सिंह, तनु भारती, आदित्य सिंह, अवधेश पाण्डेय,अमित दीक्षित, अभिनव मणि त्रिपाठी, दिग्विजय सिंह, हिमांशु सूर्यवंशी, सच्चिदानंद गोस्वामी, राजेश कुमार सिंह, अभ्युदय प्रताप सिंह, रूपेश कसौधन, अश्विनी सिंह, संजय मिश्र, रविन्द्र प्रताप सिंह,प्रशांत कुमार सिंह, रणविजय सिंह, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, विनोद कुमार शुक्ल,सूर्य प्रकाश सिंह, सुरेश चन्द्र पाण्डेय लखनऊ सिविल कोर्ट इकाई के महामंत्री अवनीश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव, हरि गोविंद दुबे, हरि कृष्ण वर्मा, अंबुज सिंह, राहुल शुक्ला, राजा जनक सिसोदिया, श्री कृष्ण पाठक, देवेश बाजपेई, उद्भव मिश्रा, अवनीश धर द्विवेदी, दीपक शुक्ला, सूर्य कान्त अवस्थी, सौरभ राय,सहित आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।