प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 से लेकर अब तक संघ की शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है। लेकिन केवल व्यक्ति निर्माण से काम अब नहीं चलने वाला। अब हमें परिवार निर्माण की भी जरूरत है । परिवार अच्छा होगा तो समाज अच्छा होगा और यदि ये समाज अच्छा होगा तो ये राष्ट्र सुन्नत और शक्तिशाली होगा। इसलिए संघ में कुटुंब प्रबोधन की आवश्यकता हुई। उक्त बातें शहर स्थित किशोरी सदन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता क्षेत्र कुटुंब संयोजक अशोक उपाध्याय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सबसे पहले संस्कार अपने परिवार से ही मिलते है। समाज को सुसंस्कृत, चरित्रवान,राष्ट्र के प्रति समर्पित और अनुशासित बनाने में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है।इसलिए संघ का प्रयास है कि स्वयंसेवकों के परिवारों को भारतीय संस्कृति की मूल अवधारणाओं से जोड़कर समाज को सशक्त बनाया जाए। लोगों को अपनी मूलभाषा, भूषा,भजन,भवन,भ्रमण और भोजन को अपनाना होगा। परिवार में एकता और राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत होने पर ही राष्ट्र शक्तिशाली बनेगा। इस मौके पर सांस्कृतिक, कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, अंत्याक्षरी,भजन आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग कुटुंब संयोजक रघुवीर और प्रांत घुमंतू कार्य संयोजक शशिभाल ने परिवार पर पश्चिमी संस्कृति के दुष्प्रभाव और परिवार के विघटन के कारण और निवारण पर वृहद चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र कुटुंब प्रबोधन संयोजक अशोक उपाध्याय, विभाग संघचालक रमेश ,प्रांत घुमंतू कार्य संयोजक काशी प्रांत शशिभाल , जिला कार्यवाह हेमन्त,जिला प्रचारक प्रवीण ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह शिव सोनी ने किया। समापन सत्र में विभाग संघचालक रमेश ने भारतीय संस्कृति और परिवार के मूल्य पर विषय रखा। इस मौके पर प्रमुख रूप से विभाग प्रचार प्रमुख प्रभाशंकर, विभाग संपर्क प्रमुख कार्तिकेय,जिला कुटुंब संयोजक हिरेंद्र,सहजिला कुटुंब संयोजक प्रभात , नगर संघचालक राज नारायण, नगर प्रचारक विवेकानंद, सह नगर कार्यवाह राजा,नगर शारीरिक प्रमुख अंकित, राघवेंद्र सिंह ,जिला प्रचार प्रमुख अंकुर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष अशोक राय, अशोक वैश्य, विजय दुबे,जिला मार्ग प्रमुख शीतांशु,विभाग व्यवस्था प्रमुख गिरिजा शंकर,जिला संपर्क प्रमुख डॉ रंगनाथ,अजय पांडेय,सावन,बृजेश त्रिपाठी,रामचंद्र,धीरजमिश्र ,रवि,सुमित,दिव्या मिश्रा,अनीता पांडेय, श्वेता, पूनम गुप्ता,लक्ष्मी मिश्रा,रिद्धि सिंह,शकुंतला देवी, सीमा, नीलम, गीता, चित्रा,रीमा,नमिता त्रिपाठी, काजल,तृप्ति,शिवानी गुप्ता, चंदा, बृजलाल दुबे,अभय,शरद केसरवानी, संजीव आहूजा,अवनीश,राजा सिंह,सतीश,यजत यश,आरव मिश्र राजेश जायसवाल,विनोद त्रिपाठी, सुनील ,डॉक्टर आरपी सिंह, ज्ञान बिहारी आदि उपस्थित रहे।
प्रतापगढ़:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित हुआ कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम
मार्च 23, 2025
0
Tags