कमलेश
खमरिया-खीरी:धौरहरा क्षेत्र के ईसानगर कस्बे में निवास कर रहे पत्रकार व व्यवसायी का इलाज के दौरान मंगलवार को सायं निधन हो गया,जिसकी जानकारी मिलते ही कस्बा ईसानगर समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वही बुधवार को बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुचे जहां गमगीन माहौल में उनका अन्तिमसंस्कार हुआ।
ईसानगर कस्बे के निवासी आशुतोष मिश्रा(38) की लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान मंगलवार को सायं निधन हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही कस्बा ईसानगर समेत क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को हजारों की संख्या में लोग आशुतोष मिश्रा के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुचे जहां गमगीन माहौल में उनका अन्तिमसंस्कार हुआ। आशुतोष कई वर्षों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे,उसके अलावा वह अलग अलग व्यवसायों में लगकर कड़ी मेहतन कर रहे थे। उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार दीपू ने बताया आशुतोष मिश्रा का अचानक सभी को छोड़कर चले जाने से क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है।