हापुड़ के ब्रजघाट पर हजारों श्रद्धालुओं में बुद्ध पूर्णिमा पर डुबकी लगाई, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे, जानिए बुद्ध पूर्णिमा को लेकर कुछ खास बात..
सुनील गिरी
खबर हापुड़ से है जहां ब्रजघाट तीर्थ नगरी में बुद्ध पूर्णिमा पर भारी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने बृजघाट गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की हुई है। आपको बता दे की ब्रजघाट तीर्थ नगरी में यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बृजघाट गंगा में गंगा स्नान करने के बाद गंगा किनारे पूजा अर्चना भी करके पुण्य का लाभ ले रहे हैं। तो वही गंगा के घाट पर बैठे पुरोहित ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भगवान विष्णु ने 23वें अवतार को भगवान बुद्ध के रूप में आज के दिन लिया था, इसलिए बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बहुत महत्व है। कलयुग में मात्र मां गंगा के दर्शन से ही इंसान को मोक्ष प्राप्त हो जाता है, अगर वह गंगा स्नान कर ले तो उसके सभी पाप कट जाते हैं। इसी को लेकर आज बहुत भारी संख्या में श्रद्धालु बृजघाट गंगा घाट पर पहुंचे हैं और गंगा में स्नान कर पुण्य का लाभ कमा रहे हैं।