खमरिया-खीरी:उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाए जाने एवं अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुए खमरिया थाने में अपनी सेवाएं दे रहे दीवान को दरोगा बनाये जाने पर विभाग के साथ साथ स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी। वही मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपकर शुभकामनाएं दी है।
अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद उपनिरीक्षक के पदोन्नति की जारी हुई सूची में थाना खमरिया में तैनात दीवान सतेंद्र बहादुर सिंह को दरोगा की जिम्मेदारी मिलते ही विभाग के साथ साथ क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त कर उनको दीवान से दरोगा बनने की बधाई दी। वही मंगलवार को खमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय के साथ उपनिरीक्षक रामशेष यादव ने सतेंद्र बहादुर सिंह को दो स्टार लगाकर समान्नित कर नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा क्षेत्र में जैसे ही सतेंद्र बहादुर सिंह के दरोगा बनने की जानकारी हुई तो क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।
लखीमपुर खीरी से कमलेश की रिपोर्ट