तरबगंज गोंडा:भाजपा बूथ अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर मंडल चुनाव अधिकारी घनश्याम जायसवाल ने नवाबगंज नगर मंडल में शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारियों के साथ पार्टी चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक किया गया। भाजपा पार्टी के प्रति वफादार सक्रिय कार्यकर्ताओं का निष्पक्ष चयन करने की सलाह शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारियों को दी। पचीस प्रतिशत नये सक्रिय कार्यकर्ताओं व तीन महिलाओं के साथ सभी वर्गों के लोगों को ध्यान रखकर नई बूथ समिति चयन किया जाए।
मंडल चुनाव अधिकारी घनश्याम जासवाल ने बताया कि शक्ति केंद्र के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर बूथ अध्यक्ष चुनाव एवं समितियां का गठन करने के बारे में शक्ति केंद्र के चुनाव अधिकारियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
जिसमें शक्ति केंद्र पडाव के चुनाव अधिकारी आशीष तिवारी शक्ति केंद्र मुठ्ठीगंज के चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी
शक्ति केंद्र पोख्ता दरवाजा के चुनाव अधिकारी अभिषेक पाण्डेय शक्ति केंद्र कल्याण पुर के चुनाव अधिकारी आलोक तिवारी शक्ति केंद्र महंगूपुर के चुनाव अधिकारी संजय पाण्डेय शामिल हुए।
जिसमें बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ समिति में तीन महिलाओं एवं सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। तथा बूथ समिति में कई वर्षों से संगठन के प्रति अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमोशन कर मंडल की टीम में शामिल किया जाएगा। और उनके स्थान पर नए सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।
बूथ टीम में नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी में ही लोकतांत्रिक पारदर्शी तरीके से चुनाव कराया जाता है। भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता आगे चलकर संगठन के बड़े पदों पर विराजमान होता है। नदी और तालाब में यही अंतर है। अन्य पार्टियों में इस तरह की व्यवस्था नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में संस्कार वान कार्यकर्ता का निर्माण होता है।
तरबगंज से रमेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट