गोंडा:दक्षिण एशिया में बहुतायत पाए जाने वाला खतरनाक सांप रसेल वाइपर गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। सांप के निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया, मौके पर स्थानीय सांप मित्रों को बुलाया गया। उन्होंने सांप को पकड़ लिया। सबसे खतरनाक सांप के मिलने की जानकारी मिलते ही वन विभाग टीम मौके पर पहुंच गई।
बता दें कि रसेल वाइपर सांप भारत में पाए जाने वाले चार खतरनाक सांपों में से एक बताया जा रहा है। सांप मित्रों ने सांप को पकड़ने के बाद जब उसे गूगल पर सर्च किया तब ज्ञात हुआ कि यह भारत का सबसे जहरीला सांप है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। लंबे इंतजार के बाद पहुंची वन विभाग टीम ने सांप को अपने कब्जे में ले लिया।
सोमवार को छपिया थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में खतरनाक रसेल वाइपर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांप मित्रों ने सांप को पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया। गूगल सर्च करने पर ज्ञात हुआ कि पकड़ा गया सांप रसेल वाइपर है, जो भारत में सबसे खतरनाक चार सांपों में गिना जाता है।
बताते चलें कि दो-तीन दिन पहले भी सिंगार घाट पुल के पास ऐसा ही सांप देखा गया था, जिसे वन विभाग की टीम को सूचना देने के बाद भी नहीं पकड़ा गया था।
मामले में वन क्षेत्राधिकार विनोद तिवारी ने बताया कि पकड़े गए सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।
कृष्ण मोहन की रिपोर्ट