नागेंद्र प्रताप शुक्ला
बिजुआ खीरी। बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल के पेराई सत्र 2024-25 का शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सायरन बजाकर विधि-विधान के साथ समापन किया गया। जानकारी देते हुए चीनी मिल के इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र के 153 दिनो मे चीनी मिल द्वारा कुल 1 करोड़ 28 लाख 11 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई इस वर्ष चीनी मिल ने की है जो पहले से कुछ कम है। चीनी मिल के पेराई सत्र 2024-25 का सफल संचालन के लिए ईकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों तथा किसानो के सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।उन्होने कहा कि चीनी मिल अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण सफल संचालन सम्भव हो पाया है। इस अवसर पर इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह,गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार, विपिन कुमार गुप्ता जीएम पावर प्लांट, राकेश सिंह प्रोडक्शन हेड,अखिलेश द्विवेदी, चीनी मिल के पुजारी पंडित ऋषि देव तिवारी,अभिनेष मिश्र मीडिया प्रभारी ,वी.के.सिंह सहित सभी अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।