नागेंद्र प्रताप शुक्ला
बिजुआ खीरी। विकास खण्ड बिजुआ के कस्बा पड़रिया तुला में स्थानीय नागरिकों ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना के दोषियों के खिलाफ केंडल मार्च निकालकर कार्रवाई की मांग की। सभी जन ने नारे लगाये मोदी जी बदला लो। हिन्दुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। साथ हज विरोध में देशभक्तो ने आतंकवाद का पुतला फूंका।
पड़रिया तुला कस्बे से होकर सहीद स्तम्भ तक केंडिल मार्च निकालकर शोक व्यक्त किया। पड़रिया तुला कस्बा में बुधवार को देश भक्तो ने आतंकवाद का पुतला फूंका। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य देशभक्तो ने पहलगाम में हुई आतंकवादी की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस हमले से हर भारतीय दुखी है। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बाद में कार्यकर्ताओं ने हमले में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। पुतला फूंकने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,पड़रिया तुला पूर्व प्रधानपति विजय सिंह, समाजसेवी केके जयसूर्या, अमित कुमार वर्मा, विकास वर्मा, नीरज सिंह, पूर्व जिलापंचायत सदस्य कमलेश कश्यप,वसीम अंसारी,अब्दुल सलीम खां, मोबीन अंसारी,आशुतोष त्रिपाठी, रामलखन राज ,एडवोकेट एहसन अंसारी, एडवोकेट मनोज खन्ना,राजू पाल,सूरज शर्मा,धीरेन्द्र यादव ,मुकेश राठौर,रामू गुप्ता,सुनील बाथम आदि शामिल रहे।