हापुड़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध जताया। अभद्र भाषा के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। पढ़ें पूरी खबर।
सुनील गिरि
हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील चौराहे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंका।
जानकारी के मुताबिक, हापुड़ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वे पुतला दहन करने में सफल रहे।
इस विरोध प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार हापुड़ को सौंपा।
मीडिया से बातचीत के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान से समाजवादी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। इसी के विरोध में आज तहसील चौराहे पर पुतला दहन कर 'रेखा गुप्ता हाय-हाय' के नारे लगाए गए और इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। वीडियो👇
हापुड़ में सपाईयों ने दिल्ली मुख्यमंत्री का पुतला जलाया pic.twitter.com/zxRZCMyVDK
— crime junction (@crimejunction) April 8, 2025