प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जनपद के शिवगढ़ खण्ड में वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। संघ के स्वयंसेवकों ने संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया तथा उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद विभाग संघचालक रमेश ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय काल गणना का प्रथम दिन अर्थात नववर्ष का प्रारंभ दिवस होता है। हमारी यह मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि की रचना, रामचंद्र का राज्याभिषेक, विक्रमादित्य द्वारा शकों का पूर्ण विजय प्राप्त कर विक्रम संवत का प्रारंभ, दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना आदि कई महत्वपूर्ण कार्य हुए थे। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों के लिए आज का दिन अति महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने कहा कि डा.हेडगेवार का सपना था कि भारत परम वैभव को प्राप्त करें। इसके लिए हम 100 वर्षों से निरंतर संघ के माध्यम से समाज में राष्ट्रवाद का कार्य कर रहे हैं। भारत विश्व गुरु के रूप में जाना जाता था और आगे भी जाना जाएगा। इसके लिए हम कटिबद्ध हैं। कार्यक्रम में खंड संघचालक क्षमा शंकर,खंड कार्यवाह नीरज,सहखंड कार्यवाह चंद्रभूषण, खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख रवि,खंड बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राजू,पूर्व विधायक धीरज ओझा,ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा,भाजपा नेता आत्म प्रकाश, शिवा पांडेय,जिला ग्राम विकास संयोजक विनोद,नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री गुप्ता,अधिवक्ता परिषद के अजय ओझा ,खंड व्यवस्था प्रमुख संदीप,मनीष, शिवा,मनीष,विवेक आदि उपस्थित रहे।
प्रतापगढ़:राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने हर्षोल्लास के साथ मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव
अप्रैल 02, 2025
0
Tags